naxalites-throw-away-boycott-of-national-day-republic-day
naxalites-throw-away-boycott-of-national-day-republic-day

नक्सलियों ने राष्ट्रिय पर्व गणतंत्र दिवस के बहिष्कार के फेंके पर्चे

दंतेवाड़ा, 24 जनवरी (हि.स.)। जिले के बचेली थाना क्षेत्र अंर्तगत नेरली घाट में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के 02 दिन पहले नक्सलियों ने नेरली घाट में पर्चे फेंके हैं। नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा फेंके गये पर्चे में 26 जनवरी 1950 भारत सरकार के संविधान निर्माण का बहिष्कार करने की बात लिखी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नक्सली पर्चों को जप्त कर लिया है। यह सर्व विदित है कि नक्सली हमेशा से ही देश के राष्ट्रिय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस का विरोध करते रहे हैं। नक्सली राष्ट्रीय पर्व को काला दिवस के रूप में मनाते हैं और अपने प्रभाव वाले इलाके में काले झंड़े फहराते रहे हैं। लेकिन विगत कुछ वर्षों से नक्सलियों के सिमटते जनाधार और सुरक्षाबलों के जवानों की मुस्तैदी के कारण राष्ट्रीय पर्व के दिवस में काले झंड़े फहराने की हिमाकत नही कर पा रहे हैं। अब नक्सली राष्ट्रीय पर्व के विरोध में पर्चे फेकने तक सीमित रह गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in