हरियाणा में रिकवरी रेट 77 फीसदी के पार, मृत्युदर व पॉजिटिव में 0.2 फीसदी की गिरावट
हरियाणा में रिकवरी रेट 77 फीसदी के पार, मृत्युदर व पॉजिटिव में 0.2 फीसदी की गिरावट

हरियाणा में रिकवरी रेट 77 फीसदी के पार, मृत्युदर व पॉजिटिव में 0.2 फीसदी की गिरावट

780 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 29 हजार के पार चंडीगढ़, 24 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में संक्रमितों की आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है। मगर राहत की बात यह है कि कोरोना को मात देने वालों की तादाद लगातार बढ़ने से रिकवरी रेट 77 फीसदी को पार कर गया है। यही नहीं मृत्युदर व पॉजिटिव रेट में 0.2-0.2 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में 780 नए संक्रमित मिले तो 704 मरीज ठीक होकर घर लौटे। जबकि 4 मरीजों ने दम तोड़ा। वहीं 174 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 139 मरीजों की सांसें आक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 35 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। शुक्रवार को 780 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 29755 पर पहुंच गई। इसमें से 22953 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 6420 मरीजों का इलाज चल रहा है। 20 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 203, गुरुग्राम में 127, सोनीपत में 65, रेवाड़ी में 59, अंबाला में 55, रोहतक व पानीपत में 35-35, करनाल में 30, कुरुक्षेत्र में 25, नारनौल में 24, पंचकूला में 21, झज्जर व यमुनानगर में 20-20, फतेहाबाद में 17, पलवल में 15, कैथल में 10, नूंह में 9, सिरसा में 6, भिवानी व चरखी-दादरी में 2-2 संक्रमित मिले। इसके साथ ही सोनीपत में 143, फरीदाबाद में 120, गुरुग्राम में 115, रेवाड़ी में 79, रोहतक में 40, अंबाला में 35, हिसार में 32, नूंह में 21, पलवल में 18, कुरुक्षेत्र में 14, पानीपत में 11, कैथल में 10, भिवानी व पंचकूला में 8-8, करनाल, झज्जर व सिरसा में 7-7 तथा यमुनानगर व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज ठीक होकर घर लौटा। वहीं गुरुग्राम, सोनीपत, हिसार व नूंह में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 505220 पर पहुंच गया है, जिसमें 469631 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5834 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.96 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 77.14 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 23 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 19930 पर पहुंच गया है। कोरोना से 382 मौतों से मृत्युदर 1.28 फीसद पर पहुंच गई है। अब तक 382 मरीजों की कोरोना से मौत प्रदेश में अभी तक 382 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 273 पुरूष और 109 महिला शामिल हैं। अभी तक गुरुग्राम में 120, फरीदाबाद में 117, सोनीपत में 30, रोहतक में 20, पानीपत में 11, करनाल, नूंह व अंबाला में 10-10, झज्जर, हिसार व पलवल में 9-9, रेवाड़ी में 8-8, भिवानी में 5, जींद में 4, यमुनानगर में 3, फतेहाबाद व सिरसा में 2-2 तथा कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/वेदपाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in