हरियाणा : जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी हुए संक्रमित, और प्रदेश में सुधरा रिकवरी रेट
हरियाणा : जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी हुए संक्रमित, और प्रदेश में सुधरा रिकवरी रेट

हरियाणा : जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी हुए संक्रमित, और प्रदेश में सुधरा रिकवरी रेट

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला के बाद अब जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई जिसके बाद वह आइसोलेट हो गए। वहीं, रिकवरी रेट और सुधरकर 91.74 फीसद पर पहुंच गया है। दोगुने मामलों की अवधि बढ़कर 38 दिन है। पिछले 24 घंटों में 1081 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 44 हजार 302 पर पहुंच गया है। जबकि 1154 मरीजों ने कोरोना को हराया, जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर एक लाख 32 हजार 382 हो गई है। अब प्रदेश में 10 हजार 319 केस एक्टिव हैं। मंगलवार को 21 जिलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 250, फरीदाबाद में 168 तो सबसे कम पलवल में 15 व पंचकूला में 17 केस मिले। नूंह में कोई नया मरीज नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 2249349 पर पहुंच गया है, जिसमें 2099570 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 5477 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 6.43 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 91.73 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 38 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 88 हजार 732 पर पहुंच गया है। कोरोना से 1601 (पुरुष 1122 व महिला 479) मौतों से मृत्युदर 1.11 फीसद पर पहुंच गई है। हिन्दुस्थान समाचार/वेदपाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in