हरियाणा की प्रथम महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल का निधन
हरियाणा की प्रथम महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल का निधन

हरियाणा की प्रथम महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल का निधन

-चरखी-दादरी स्थित अपने आवास पर लिया अंतिम सांस -बंसीलाल को हराकर पहुंची थीं लोकसभा चंडीगढ़, 15 नवम्बर (हि.स.)। हरियाणा की राजनीति में कई रिकार्ड कायम करने वाले पहली महिला सांसद एवं पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 92 साल की थीं। उन्होंने अपनी अंतिम सांस चरखी-दादरी स्थित पैतृक निवास पर ली। बाद दोपहर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार गांव डालावास में कर दिया गया। 70 के दशक में जनता पार्टी की ओर से भिवानी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ते हुए चरखी दादरी के गांव डालावास की चंद्रावती ने प्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम बंसीलाल को करारी शिकस्त देते हुए हरियाणा की पहली महिला सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया था। 1977 में जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी न के बराबर थी उस समय में चरखी दादरी की चंद्रावती ने भिवानी लोकसभा क्षेत्र के पहले चुनाव में 67.62 प्रतिशत वोट लेकर जीत का जो रिकॉर्ड बनाया था। वह आज तक तोड़ा नहीं जा सका है। पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती ने 14 चुनाव लड़े थे चंद्रावती ने अपने जीवन में 14 चुनाव लड़े और संसदीय सचिव, विधायक, एमपी, राज्यपाल जैसे अहम पदों की शोभा बढ़ाई। लेकिन मुख्यमंत्री न बन पाने की टीस उनके मन में हमेशा बनी रही। हरियाणा की पहली महिला अधिवक्ता, प्रथम महिला विधायक दल नेत्री बनने का रिकार्ड भी चंद्रावती के नाम है। चंद्रावती का मानना था कि बीते दशकों के दौर में राजनीति स्वच्छ वह स्पष्टवादीता थी अब के दौर में राजनीति सिर्फ भ्रष्टाचार, वंशवाद, स्वार्थ की राजनीति रह गई है। चंद्रावती के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्रावती महिलाओं के हमेशा ही प्रेरणा स्त्रोत रही हैं। उन्होंने समाज को हर बार नया संदेश देने का प्रयास किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चंद्रावती अपनी स्पष्टवादिता के लिए जानी जाती थीं। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in