स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने एम्स की नर्सों से हड़ताल वापस लेने की अपील की
स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने एम्स की नर्सों से हड़ताल वापस लेने की अपील की

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने एम्स की नर्सों से हड़ताल वापस लेने की अपील की

- कहा, सरकार के संज्ञान में आने वाली मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (हि.स.। केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को एम्स में चल रही नर्स यूनियन की हड़ताल पर कहा कि सरकार के संज्ञान में आने वाली मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा। इसके साथ एम्स प्रशासन को उनकी उचित मांगों और समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने हड़ताली नर्स यूनिय़न से अपील की कि वे हड़ताल वापस ले लें। बता दें कि छठे वेतन आयोग को लेकर एम्स नर्स यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है। मंगलवार को हड़ताल का दूसरा दिन है। हिन्दुस्थान समाचार/विजयलक्ष्मी/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in