सौराष्ट्र की बेटियों ने आत्मरक्षा के लिए मांगा बंदूक का लाइसेंस
सौराष्ट्र की बेटियों ने आत्मरक्षा के लिए मांगा बंदूक का लाइसेंस

सौराष्ट्र की बेटियों ने आत्मरक्षा के लिए मांगा बंदूक का लाइसेंस

राजकोट/अहमदाबाद,13 अक्टूबर (हि.स.)। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के हाथरस का मामला अभी शांत नहीं हुआ। गुजरात के जामनगर में भी दुष्कर्म की तीन घटनाएं हो गई। राजकोट शहर में भी ऐसी घटनाएं हुईं। सुरक्षा के लिहाज से राजकोट की 50 से अधिक युवा महिलाओं ने बंदूक लाइसेंस देने और आत्मरक्षा के लिए हथियार चलाने के लिए प्रशिक्षित करने की मांग की है। मंगलवार को राजकोट कलेक्ट्रेट में 50 से अधिक युवा महिलाएं एकत्रित हुईं और कलेक्टर कार्यालय पर नारेबाजी भी की। इन महिलाओं ने कलक्ट्रेट में बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। महिलाओं ने राजकोट कलेक्टर को ज्ञापन देकर आत्मरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस मांगा है। ज्ञापन में कहा गया, "महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई रोमियो स्क्वाड सिर्फ एक नाम है, यह सामूहिक बलात्कार को नहीं रोकती।" युवतियों ने पत्रकारों को बताया कि देशभर में युवा लड़कियों और महिलाओं पर अत्याचार की संख्या बढ़ रही है। प्रशासन पीड़ितों को न्याय दिलाने में सक्षम नहीं है, अब युवा महिलाओं के लिए खुद की रक्षा करने का समय है। हिन्दुस्तान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in