सेना प्रमुख और विदेश सचिव रविवार को दो दिनों के लिए म्यांमार की यात्रा पर जाएंगे
सेना प्रमुख और विदेश सचिव रविवार को दो दिनों के लिए म्यांमार की यात्रा पर जाएंगे

सेना प्रमुख और विदेश सचिव रविवार को दो दिनों के लिए म्यांमार की यात्रा पर जाएंगे

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (हि.स.) । सेना प्रमुख एमएन नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर म्यांमार जाएंगे। इस दौरान वह स्टेट काउंसलर आंग सांग सू की सहित शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के वर्तमान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा होगी और आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूती मिलेगी। कोरोना महामारी और चीन के साथ भारत के चल रहे गतिरोध के बीच विदेश सचिव और सेना प्रमुख का म्यांमार जाना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार भारत-म्यांमार के संबंध ऐतिहासिक, बहुआयामी और पारस्परिक विश्वास और सम्मान पर आधारित हैं। भारत अपनी ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोस प्रथम) और ‘एक्ट ईस्ट’ नीतियों के अनुरूप म्यांमार के साथ अपने संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है। विज्ञप्ति के अनुसार हाल के दिनों में दोनों पक्षों ने कई क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत किया है, जिसमें संपर्क व व्यापार, विकास परियोजनाओं, ऊर्जा, क्षमता निर्माण, रक्षा व सुरक्षा और संस्कृति व दोनों देशों के लोगों के बीच जुड़ाव शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in