सुपौल से जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव विजयी
सुपौल से जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव विजयी

सुपौल से जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव विजयी

दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी ने भी मारी बाजी राजीव रंजन पटना, 10 नवम्बर (हि.स.) । बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। इस बीच जदयू का खाता खुल गया है। सुपौल से जदयू उम्मीदवार व बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मिनातुल्हा रहमानी को हराया । बिजेंद्र यादव सुपौल से कई बार विधायक रह चुके हैं। वह पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक हैं। इसी तरह दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी चुनाव जीत गए हैं। रक्सौल से भाजपा के प्रमोद कुमार सिंह और बगहा से भाजपा के राम सिंह चुनाव जीत गए हैं । बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का रुझान लगातार आ रहा है। फिलहाल एनडीए 126 सीटों पर और महागठबंधन 104 सीटों पर आगे चल रहे हैं । जदयू 49, भाजपा 72, राजद 64, कांग्रेस 20, सीपीएम तीन, सीपीआई-एमएल 13 सीटों पर आगे चल रही है। लोजपा दो और अन्य 11 सीटों पर आगे है। ये उम्मीदवार चल रहे हैं आगे- - राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। - सीवान सदर से राजद के अवध बिहारी चौधरी आगे - दरौली से भाकपा-माले के सत्यदेव राम आगे - बड़हरिया से राजद के बच्चा पाण्डेय आगे - कुचायकोट से जदयू के अमरेंद्र पांडेय आगे - मधुबनी से राजद के समीर कुमार महासेठ आगे - फुलपरास से कांग्रेस के कृपानाथ पाठक आगे - कसबा से कांग्रेस के असफाक आलम आगे - हसनपुर से तेजप्रताप यादव आगे - बेगूसराय विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण आगे - साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी आगे -तेघड़ा विधानसभा से सीपीआई प्रत्याशी आगे -बखरी विधानसभा से सीपीआई प्रत्याशी आगे -चेरिया बरियारपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी आगे - दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे - मोकामा से राजद के अनंत सिंह आगे -हिलसा से राजद के शक्ति सिंह यादव आगे -सहरसा से राजद की लवली आनंद आगे - शिवहर से राजद के चेतन आनंद आगे - भागलपुर से कांग्रेस के अजीत शर्मा आगे - गया सीट से भाजपा के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार आगे -सरायरंजन से जदयू के विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी आगे -छातापुर से भाजपा के नीरज सिंह बबलू आगे -कुम्हरार से भाजपा के अरुण कुमार सिन्हा आगे - झंझारपुर से भाजपा के नीतीश मिश्रा आगे - मधुबनी से भाजपा के मंत्री राणा रणधीर सिंह आगे - राजनगर से भाजपा के रामप्रीत पासवन आगे - लौकहा से जदयू मंत्री लक्षमेश्वर राय आगे - बेनीपट्टी से भाजपा के मंत्री के बिनोद नारायण झा आगे - पूर्णिया सदर भाजपा के विजय खेमका आगे - धमदाहा से जदयू की लेसी सिंह आगे - रुपौली से जदयू की मंत्री बीमा भारती आगे - नरकटियागंज से भाजपा की रश्मि वर्मा आगे हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in