सी.सी.आई. का दिसम्बर से बांग्लादेश को 1.50 लाख गांठ व्हाइट गोल्ड निर्यात का लक्ष्य
सी.सी.आई. का दिसम्बर से बांग्लादेश को 1.50 लाख गांठ व्हाइट गोल्ड निर्यात का लक्ष्य

सी.सी.आई. का दिसम्बर से बांग्लादेश को 1.50 लाख गांठ व्हाइट गोल्ड निर्यात का लक्ष्य

चंडीगढ़ , 11 नवम्बर ( हि.स.)। कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) और बांग्लादेश सरकार के बीच बहुप्रतीक्षित व लंबे समय से लंबित व्हाइट गोल्ड के निर्यात का समझौता अब अपने अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि यह दिसंबर तक पूरा हो सकता है। सी.सी.आई. के चेयरमैन कम- मैंनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल के अनुसार एक बार डील साइन होने के बाद बांग्लादेश को करीब 1.50 लाख गांठ व्हाइट गोल्ड निर्यात करेंगे। बांग्लादेश को निर्यात करने में भारत को एक तार्किक लाभ है, क्योंकि इस देश में शिपमेंट में कम से कम समय लगता है। बांग्लादेश की वार्षिक कपास की खपत 8.5-9.0 मिलियन गांठें (1 गांठ 170 किलोग्राम) हैं, जिसमें से बंगलादेश भारत से सालाना 2.5-3.0 मिलियन गांठों का आयात करता है। चेयरमैन अग्रवाल के अनुसार वियतनाम के लिए निर्यात की मात्रा कम है। इसलिए हम सीधे वैश्विक निविदाओं के माध्यम से बेच सकते हैं। वियतनाम भारत से सालाना 400,000-500,000 गांठों का आयात करता है। भारतीय कपास निगम लिमिटेड ने पिछले कपास सीज़न साल 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) के मौसम के दौरान देश में लगभग 10.5 मिलियन गांठ व्हाइट गोल्ड न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की थी। वर्तमान 2020-21 के विपणन वर्ष में निगम ने अब तक लगभग 1.1 मिलियन गांठ व्हाइट गोल्ड की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की है। हिन्दुस्थान समाचार/नरेंद्र जग्गा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in