सिक्किमः मुख्यमंत्री ने किया वृंदावन धाम का शिलान्यास

सिक्किमः मुख्यमंत्री ने किया वृंदावन धाम का शिलान्यास
सिक्किमः मुख्यमंत्री ने किया वृंदावन धाम का शिलान्यास

गेजिंग, 01 दिसम्बर (हि.स.)। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) ने सोमवार को पश्चिम सिक्किम के दोदक में इको-टूरिज्म पिलग्रिमेज कॉम्प्लेक्स (वृंदावन धाम) निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस धाम का निर्माण पर्यटन विभाग करेगा। 10.78 एकड़ भूमि पर बनने वाले धाम के लिए प्रथम चरण में 2.41 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दोदक में वृंदावन धाम की परिकल्पना संत रोहित राज महाराज की है। वह श्रीधाम वृंदावन सेवा समिति के अध्यक्ष हैं। वृंदावन धाम के लिए जमीन श्रीमद्भागवत कथा में आए चंदे से संत रोहित राज महाराज ने खरीदी है। दोदक के स्थानीय लोगों ने भी धाम के लिए कुछ भूमि दान की है। लगभग नौ वर्षों के अथक प्रयासों के बाद वृंदावन धाम निर्माण की अवधारणा साकार होने जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की की इच्छा अब साकार होने वाली है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा- 'उनका सोचना था कि अगर एसकेएम पार्टी सरकार में आती है तो वह दोदक में वृंदावन धाम का निर्माण कराएंगे। आज उन्होंने अपना वचन पूरा किया। वृंदावन धाम तीन साल में बनकर तैयार होगा।' उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 2019 के आम चुनाव से पहले विपक्ष में रहते हुए वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आती है तो वह वृंदावन धाम का निर्माण कराएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in