सिक्किम: कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार, 58 लोग हुए स्वस्थ
सिक्किम: कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार, 58 लोग हुए स्वस्थ

सिक्किम: कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार, 58 लोग हुए स्वस्थ

गंगटोक, 04 जुलाई (हिस)। सिक्किम में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 103 पहुंच गई है। शुक्रवार को परीक्षण किए गए 170 (ट्रूनेट/आरटीपीसीआर) लोगों के नमूनों में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। हालांकि, उनमें से एक रोगी पुराना है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि दूसरा व्यक्ति नया मरीज है। इसके साथ ही राज्य में कोविड संक्रमितों की कुल संख्या 103 पहुंच गई है। लेकिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है, जो खुशी की बात है। अब तक कुल 58 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। हाल ही में राज्य के अस्पतालों में 32 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 13 लोग राज्य से बाहर चले गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. पेम्पा टी. भूटिया ने शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि कल कुल पांच मरीज पूरी तरह से ठीक होने के बाद घर लौटे। इसमें 2 साल 3 महीने का एक बच्चा भी शामिल है, जो संभवत: राज्य में सबसे कम उम्र का मरीज है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 11242 लोगों के नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें पूर्वी जिले में 42, पश्चिम जिले में 22, दक्षिण जिले में 38 और उत्तरी जिले में 1 मामले सामने आए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in