सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार: प्रह्लाद जोशी
सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार: प्रह्लाद जोशी

सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार: प्रह्लाद जोशी

- मानसून सत्र में आधे घंटे का प्रश्नकाल करने के लिए दोनों सदनों के सभापति व अध्यक्ष से किया आग्रह नई दिल्ली, 02 सितम्बर (हि.स.)। मानसून सत्र के दौरान प्रश्नकाल की कार्यवाही न किये जाने को लेकर उठे विवाद पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति व लोकसभा अध्यक्ष से मानसून सत्र में आधे घंटे का प्रश्नकाल करने के लिए आग्रह किया गया है, अब फैसला उनको लेना है। जोशी ने बुधवार को कहा 'विपक्षी दल प्रश्नकाल न कराए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। मैंने व संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल व वी. मुरलीधरन ने सभी दलों के नेताओं से चर्चा कर थ फैसला किया था। केवल टीएमसी के डेरेक ओ, ब्रायन को छोड़कर सभी सहमत थे। ' उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की समस्या के बीच आगामी 14 सितम्बर से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होना है। हालांकि सत्र के हंगामेदार होने के आसार अभी से दिखने लगे हैं। दरअसल संसद के इस सत्र में प्रश्नकाल को शामिल नहीं किए जाने को लेकर विपक्ष ने हमला बोलते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर सरकार जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने में लगी है। लोकतंत्र को दबाने के लिए सरकार महामारी का बहाना बना रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in