शहर के छात्रों ने बनाई ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन, कलेक्टर ने कहा सराहनीय पहल
शहर के छात्रों ने बनाई ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन, कलेक्टर ने कहा सराहनीय पहल

शहर के छात्रों ने बनाई ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन, कलेक्टर ने कहा सराहनीय पहल

सूरजपुर, 20 अगस्त (हि.स.) । शहर के स्थानीय छात्रों द्वारा गुरुवार को स्वयं से निर्मित आटोमेटिक सेंसर सेनिटाईजर मशीन का प्रर्दशन कलेक्टर रणबीर शर्मा के समक्ष किया। इस दौरान कलेक्टर ने छात्रो कि लग्न व मेहनत पर हौसला अफजाई करते हुए,मशीन का अवलोकन कर उनकी काफी सराहना किया है। बहरहाल उक्त संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के तीन छात्रों ने आटोमेटिक सेनिटाईज करने वाली मशीन का निर्माण किया है, जिसका आज सार्वजनिक रूप से वरिष्ठ नगरवासियों ,जनप्रतिनिधीयो की उपस्थिति में प्रदर्शन किया है। इसके प्रदर्शन को देखकर सभी ने इन होनहार छात्रों की तारीफ किया है। आटोमेटिक सेनिटाइजर मशीन को बनाने वाले छात्र शहर के आर्यन चौबे, अंकुष सिंह व आयुष गुप्ता ने संयुक्त रूप से निर्माण किया है। उक्त संबंध में चर्चा के दौरान छात्रों ने बताया कि इसका निर्माण उन्होंने आनलाईन रूप से अलग अलग तरीकों से निर्माण पद्धतियों को समझकर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर निर्माण किया है। यह मशीन सेंसर पर कार्य करती है और मशीन के नीचे हाथ रखने पर सेनिटाईजर उपलब्ध होता है, जितनी एक बार में हाथो को सेनिटाईज करने की आवष्यकता होती है। हिन्दुस्थान समाचार/विक्की-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in