विफलता छिपाने के लिए केंद्र पर निशाना साध रही उद्धव सरकार: राधाकृष्ण विखे पाटील
विफलता छिपाने के लिए केंद्र पर निशाना साध रही उद्धव सरकार: राधाकृष्ण विखे पाटील

विफलता छिपाने के लिए केंद्र पर निशाना साध रही उद्धव सरकार: राधाकृष्ण विखे पाटील

मुंबई, 30 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील ने कहा कि राज्य सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है। अपनी विफलता छिपाने के लिए राज्य सरकार के मंत्री केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पाटील ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विकास कार्यों पर ध्यान देने का सुझाव दिया है। राधाकृष्ण विखे पाटील ने अहमदनगर में शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में शिवसेना कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी करने का आदेश दिया है। उद्धव ठाकरे भी जानते हैं कि यह सरकार अधिक दिनों तक चलाई नहीं जा सकती है, इसी वजह से उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी का आदेश दिया है। विखे पाटील ने कहा कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। विकास की बात करने की बजाय राज्य सरकार के मंत्री हर काम के लिए केंद्र सरकार की ओर उंगली दिखाते हैं। राज्य सरकार की अपनी जिम्मेदारी रहती है ,इसका निवर्हन सरकार को करना चाहिए। लेकिन राज्य के श्रोतों का उपयोग मुख्यमंत्री को सूबे के विकास के लिए करना चाहिए, लेकिन ऐसा कहीं नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री किसी तरह तीनों दलों में तालमेल रखते हुए सिर्फ अपनी सत्ता बचाने का ही प्रयास कर रहे हैं। लेकिन राज्य का विकास थम गया, इसलिए मुख्यमंत्री को विकास कार्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in