विपक्ष में दिख रहा अन्नदाताओं का आंदोलन खत्म होने का खौफ : केशव प्रसाद मौर्य
विपक्ष में दिख रहा अन्नदाताओं का आंदोलन खत्म होने का खौफ : केशव प्रसाद मौर्य

विपक्ष में दिख रहा अन्नदाताओं का आंदोलन खत्म होने का खौफ : केशव प्रसाद मौर्य

- बातचीत का रास्ता न निकले इसलिए किसानों को भड़काने की, की जा रही नाकाम कोशिश - अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर शुरु होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे जनपद के प्रभारी मंत्री व उप मुख्यमंत्री - दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री की सुरक्षा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने किए पुख्ता बंदोबस्त कानपुर, 24 दिसम्बर (हि.स.)। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस से पूर्व गुरुवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत कानपुर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने कानपुरवासियों को 79 परियोजनाओं से जुड़ी विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए मीडिया से बातचीत की। जनपद के प्रभारी मंत्री उप मुख्यमंत्री ने देश में किसान आंदोलन को लेकर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जितनी भी योजना बनाते हैं उसमें दलालों व दलाली की कोई गुंजाइश ही नहीं छोड़ते। इसलिए अब परेशान होकर अन्नदाताओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने किसान कानून पर बिल्कुल स्पष्ट किया कि कानून किसानों के उत्थान के लिए है। इसलिए कांग्रेस पार्टी इस देश में लोगों को गुमराह करने का काम करती है। कहा कि,हमारे प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और कृषि मंत्री सभी उनसे बात कर रहे हैं। किसान हमारे साथ है और जल्द ही आंदोलन खत्म होगा। विपक्षी दलों में इस बात का खौफ भी है। सपा-बसपा के भ्रष्टाचार को योगी सरकार ने किया खत्म उप मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके और सपा व बसपा को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की पार्टियां को भ्रष्टाचार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने समाप्त करने का काम किया है। कहा, भाजपा बिचौलियों का काम खत्म कर रही है जिससे यह पार्टियां बेचैन हो रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि अखिलेश जिसके भी साथ गठबंधन कर लें उनको पराजय का ही सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बुआ के साथ किया, राहुल का साथ किया लेकिन उन्हें जीत नसीब नहीं हुई और पराजय ही हाथ लगी। उप मुख्यमंत्री ने दिल्ली के आप पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया के बयान पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली में जितनी आबादी है उतने तो उत्तर प्रदेश में छात्र हैं। बताते चलें कि, कानपुर में अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को जिले में लोक निर्माण विभाग की ओर से होने वाले कार्यों में 27 सड़कों के लोकार्पण समेत कुल 79 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 67 नए स्टेट हाइवे बनाये जाने की आगामी योजनाओं की भी शुरुआत की। साथ ही प्रदेश में 1500 किलोमीटर की प्लास्टिक के कचरे से बनने वाली सड़क का भी शुभारंभ किया। हिन्दुस्थान समाचार/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in