विपक्ष अराजकता व हिंसा के सहारे माहौल बिगाड़ने का रच रहे षड्यंत्र : स्वतंत्र देव
विपक्ष अराजकता व हिंसा के सहारे माहौल बिगाड़ने का रच रहे षड्यंत्र : स्वतंत्र देव

विपक्ष अराजकता व हिंसा के सहारे माहौल बिगाड़ने का रच रहे षड्यंत्र : स्वतंत्र देव

जौनपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। जनता उन दलों का सच भी जानती है जिनके नेता ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद और भारत तेरे टुकडे़ होंगे’ का नारे लगाने वालों का समर्थन करते हैं। ऐसे दल आज सत्ता से बाहर हैं लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ये दल देश व प्रदेश में अराजकता व हिंसा के सहारे माहौल बिगाड़ने का षडयंत्र रच रहे हैं। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्चुअल मीटिंग के दौरान कही। उन्होंने विपक्षी दलों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता अभी उन लोगों को भूली नहीं है जिन्होंने सत्ता में रहते हुए आंतकियों पर से मुकदमें वापसी की कोशिशे की थी। लेकिन न्यायालय के कडे़ रूख से ऐसे दल आतंकियों को रिहा कराने में सफल नहीं हो सके। कहा कि कार्यकर्ताओं को ऐसे दलों की पोल जनता के बीच खोलनी चाहिए ताकि ये अपने गलत मंसूबों से प्रदेश की शान्ति व्यवस्था को खराब न कर सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के कारण बदले हालात में हो रहे इस चुनाव के मुख्य हथियार संवाद और संपर्क होंगे। इसके आधार पर अगर आप अधिक से अधिक मतदान करा ले गये तो जीत सुनिश्चित है। मैं जानता हूं कि भाजपा के कार्यकर्ता साल भर और 24 घंटे संगठन व समाजिक कार्यों के लिए तैयार रहते हैं। जरूरत सिर्फ समय के अनुसार रणनीति पर फोकस बढ़ाने की है। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in