विधानसभा में बनवाया बिजलीघर व आईटीआई कॉलेज: कमलेश सैनी
विधानसभा में बनवाया बिजलीघर व आईटीआई कॉलेज: कमलेश सैनी

विधानसभा में बनवाया बिजलीघर व आईटीआई कॉलेज: कमलेश सैनी

-विधायक कमलेश सैनी ने विधानसभा क्षेत्र में कराएं 150 करोड़ के विकास कार्य -भाजपा सरकार हो सबसे प्यारा है राष्ट्रहित, जातिवाद की राजनीति से दूर है भाजपा बिजनौर, 19 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी की योगी सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा होने को है। भाजपा सरकार अपने वायदों और दावों की कसौटी पर कितनी खरी उतरी है, इसकी हकीकत जानने के लिए हिन्दुस्थान समाचार ने मुहिम चला रखी है। इस मुहिम के तहत जिला संवाददाता राजकुमार ने बिजनौर की चांदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक कमलेश सैनी से बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश... सवालः विधायक होने के नाते आपने साढ़े तीन सालों के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया? कुछ ऐसी बड़ी परियोजनाओं के बारे में बताइए जो धरातल पर दिख रही हैं? जवाबः उन्होने क्षेत्र में 150 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराएं है। जिनमे ग्राम पीपलसाना में 91 करोड़ से बिजलीघर व गांव हैजरपुर में आईटीआई कॉलेज का निर्माण शामिल है। विधानसभा क्षेत्र के चार प्रमुख स्थानों पर पुलों का निर्माण कराया हैं, जो क्षेत्रवासियों को लिए बहुत जरूरी है। सवालः डेढ़ साल बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? जवाबः माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। चुनाव में पार्टी व उनकी ओर से कराएं हुए जनहित के कार्यो को लेकर जनता के बीच में जाएंगी। भाजपा सरकार ने जाति धर्म से उपर उठकर विकास कार्य किए है, न कि पहले की सरकारों की तरह कार्य किए है। सवालः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार और अन्य पार्टियों की सरकारों के बीच मूलभूत क्या अंतर है? जवाबः भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी है। सरकार राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है, जबकि अन्य राजनैतिक पार्टियां समाज में जातिवाद का जहर घोलकर सत्ता हासिल करने में लगी है। उनकी सरकार में आमजन को सस्ता व सुलभ इंसाफ मिल रहा है। सवालः क्या आप बताएंगे कि आपकी दृष्टि में सरकार की क्या-क्या उपलब्धियां रही है। घोषणा पत्र के किन-किन वादों को पूरा किया है। जवाबः उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने अबतक के कार्यकाल में जनहित की प्रमुख योजनाओं को लागू किया है। कोरोना काल में करोड़ों बेरोजगारों की आर्थिक मद्द कर कीर्तिमान बनाया है। प्रदेश में दंगा करने वाले दंगईयों की संपत्ति को जप्त कर लोक संपत्ति भरपाई प्रदेश सरकार की देन है। सवालः विपक्षियों द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर लगाए जाने वाले प्रश्नचिन्हों तथा सरकार के जातिवादी होने के आरोपों पर आपका क्या कहना है? इन आरोपों में कितनी सच्चाई है? जवाबः प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से बदमाश भूमिगत है याह प्रदेश छोड़ गए हैं। गुंडई के दम पर बदमाशों ने जमीने कब्जाई थी, जिसकों मुक्त कराने का काम भाजपा सरकार ने किया है। योगी जी ने प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बनाया है। अब किसी को भी गुंडे़ बदमाशों से डरने की जरूरत नही है। सवालः श्रीराम मंदिर के निर्माण का मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों को कितना प्रभावित करेगा? जवाबः भगवान श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। भाजपा सरकार में अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर निर्माण होने से सनातन धर्मप्रेमियों में खुशी की लहर हैं। भाजपा ने कभी सत्ता के लिए भगवान श्री राम के नाम का इस्तेमाल नही किया है, जबकि चुनाव में विपक्षी पार्टियां भगवान श्रीराम का नाम लेकर भाजपा का निशाना बनाती थी, जो अब कभी नही हो पाएंगा। प्रदेश में इस बार भी स्पष्ट बहुमत से सरकार आएंगी। सवालः अपने इस प्रदर्शन के बल पर अपने नारे फिर एक बार योगी सरकार के सफल होने के विषय में आपके मन में उम्मीद? जवाबः प्रदेश में भाजपा शासनकाल में चहुमुखी विकास हुआ है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। वही प्रमुख जनहित की योजना संचालित की गई है, इसी कदम से प्रदेश में फिर एक बार योगी सरकार के नारे के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in