विकास न कर कांग्रेस ने किया आमजन से धोखा: कास्डेकर
विकास न कर कांग्रेस ने किया आमजन से धोखा: कास्डेकर

विकास न कर कांग्रेस ने किया आमजन से धोखा: कास्डेकर

बुरहानपुर, 03 सितम्बर (हि.स.)। 15 महीने में मप्र की कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ छलावा किया। जो वादे किए गए थे वह पूरे नहीं किए। उनका वचन पत्र झूठ का पुलिंदा साबित हुआ। धोखा मैंने नहीं मप्र की कांग्रेस सरकार ने किया। क्योंकि उन्होंने नेपानगर विधानसभा का विकास नहीं होने दिया। किसी भी मामले में सुनवाई नहीं होती थी। ऐसे में मैं क्या करती। अगर दूसरी बार उसी पार्टी में रहकर यहां वोट मांगने आती तो क्या आप लोग नहीं पूछते कि जो वादे किए थे वह तो पूरे किए नहीं और फिर वोट मांगने आ गए। यह बात नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाई गई पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने ग्राम खकनार खुर्द में जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं के बीच कही। इस दौरान गांव के लोगों ने उन्हें वहां व्याप्त समस्याओं से भी अवगत कराया। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि जहां भी जनसंपर्क में जा रही हूं वहां व्याप्त समस्याओं को चिन्हित किया जा रहा है। विजयी होते ही अपने वादे पूरे करूंगी। कास्डेकर ने बुजूर्गों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने खकनार से जनसंपर्क की शुरूआत की। सुबह 9 बजे कास्डेकर और भाजपा के पदाधिकारी खकनार पहुंचे। बाजार क्षेत्र से जनसंपर्क शुरू किया। ढोल, ताशों के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारी नारे लगाते हुए निकले। सुमित्रा कास्डेकर ने घर-घर जाकर जनता से वोट मांगे। बुजूर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने कास्डेकर की आरती उतारी। लोगों ने स्वागत, सत्कार किया। पूर्व मंत्री चिटनिस ने संभाला मोर्चा शनिवार को नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार में पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार सुमित्रा कास्डेकर जी के साथ जनसम्पर्क अभियान में शामिल होकर जनसंपर्क किया। इस दौरान अर्चना चिटनिस ने लोगों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं कि जानकारियाँ दी। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े//राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in