लोकतंत्र नहीं अलोकतांत्रिक कांग्रेस का वंशवाद खतरे में है: गिरिराज सिंह
लोकतंत्र नहीं अलोकतांत्रिक कांग्रेस का वंशवाद खतरे में है: गिरिराज सिंह

लोकतंत्र नहीं अलोकतांत्रिक कांग्रेस का वंशवाद खतरे में है: गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 19 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस का वंशवाद खतरे में है। उन्होंने यह हमला देर रात सोनिया गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की हर असफल लॉन्चिंग के बाद कांग्रेस कहती है कि लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र खतरे में नहीं है, लेकिन अलोकतांत्रिक कांग्रेस का वंशवाद खतरे में है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि देश के लिए लगातार संघर्ष करना ही कांग्रेस संगठन का लक्ष्य रहा है। देश की सेवा करना ही हमारे संगठन का मूल मंत्र है। आज देश का लोकतंत्र कठिन दौर से गुजर रहा है, देश में पीड़ित परिवारों की आवाज को दबाया जा रहा है। इसी को लेकर गिरिराज सिंह के ट्वीट पर चार हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट कमेंट और लाइक किया है। यूजर्स ने कहा है कि जिस खानदान के व्यक्ति ने अपने बच्चों को किसानों के खून की कीमत से रोटी खिलाई हो, जिसने अपनी औलाद को किसानों से छीने हुए पैसे से दूध पिलाया हो, वह किसानों का हितैषी कैसे हो सकता है। वह परिवार निकम्मा है, ऐसे परिवार से तो सामाजिक दूरी बनाने में ही फायदा है और यह पूरा देश जानता है। कांग्रेस तो समाप्त हो चुकी है, सब अच्छे लोग तो निकल गए, बाकी कुछ बूढ़े पड़े हैंं, एक-दो साल में निपट जाएंगे। थोड़ा सा सब्र की जरूरत है। कांग्रेस शासित राज्य महाराष्ट्र में साधुओं को जिंदा तड़पा-तड़पाकर मारा गया। उससे भी वीभत्स कांग्रेसी राज्य राजस्थान में पुजारी ब्राह्मण को जिंदा जलाकर मारा गया। इस मुद्दे पर राहुल गाँधी, प्रियंका वाड्रा चुप क्यों है? पूछता है भारत। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in