राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मारथोमा चर्च प्रमुख के निधन पर जताया दुख
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मारथोमा चर्च प्रमुख के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मारथोमा चर्च प्रमुख के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को केरल में पथानामथिट्टा के मारथोमा चर्च के मुखिया डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन के निधन पर दुख जताया। केरल के थिरुवला के एक निजी अस्पताल में आज तड़के 90 वर्षीय मार थोमा मेट्रोपॉलिटन का निधन हो गया। वह उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन को उनके आदर्शों, करुणा और समाज में योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनकी नेक शिक्षा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में, मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके अनगिनत शिष्यों के साथ हैं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन के निधन से दुख हुआ। वह निस्वार्थ सेवा, दया और करुणा का अवतार थे। उन्होंने गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया। उनका काम हमेशा सभी के लिए प्रेरणा बना रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in