राज्य के पांच जिले वामपंथी हिंसा प्रभावित जिलों की सूची से बाहर
राज्य के पांच जिले वामपंथी हिंसा प्रभावित जिलों की सूची से बाहर

राज्य के पांच जिले वामपंथी हिंसा प्रभावित जिलों की सूची से बाहर

भुवनेश्वर, 10 जुलाई (हि.स.)। राज्य के पांच जिलों को वामपंथी हिंसा प्रभावित जिलों की सूची से बाहर कर दिया गया है। राज्य सरकार ने इसका अनुमोदम कर दिया है। ये जिल हैं- अनुगुल, बौद्ध, देवगढ, संबलपुर व नयागढ। राज्य पुलिस के महानिदेशक अभय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य में सुरक्षा की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है।उन्होंने कहा कि ओडिशा को वामपंथी हिंसा से मुक्त करने के लिए ओडिशा पुलिस संकल्पबद्ध है। उल्लेखनीय है कि गत अप्रैल 2018 में राज्य के छह जिलों को इस सूची लसे बाहर कर दिया गया था। इनमें जिले जाजपुर, ढेंकानाल, केन्दुझर, मयुरभंज, गजपति व गंजाम जिले शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/समन्वय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in