रचे जा रहे हैं विकास के नए आयाम, दो तिहाई बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार : अनुराग ठाकुर
रचे जा रहे हैं विकास के नए आयाम, दो तिहाई बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार : अनुराग ठाकुर

रचे जा रहे हैं विकास के नए आयाम, दो तिहाई बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार : अनुराग ठाकुर

सुरेन्द्र बेगूसराय, 29 अक्टूबर (हि.स.) । केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए कमर कस ली है। चार दिवसीय दौरे पर बेगूसराय आए अनुराग ठाकुर सुबह से लेकर रात तक भाजपा कार्यकर्ताओं, एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनमें नए जोश का संचार कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में लोगों से जनसंवाद कर सरकार के कार्य और नीतियों के संबंध में उन्हें जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही वे खेल खिलाड़ियों से भी मिलकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। बुधवार की देर रात तक अनुराग ठाकुर ने भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र दिया। गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बिहार समेत पूरे देश में सबका साथ-सबका विकास मूल मंत्र से सबका विश्वास जीता है। देश और देशवासियों को नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है, इसी भरोसा के बल पर बिहार भी आत्मनिर्भर बनेगा और यहां दो तिहाई बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार के मुख्यमंत्री बिहार में न्याय के साथ विकास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान तक बैठे लोगों तक विकास की रोशनी पहुंची है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, सड़क, पुल-पुलिया समेत तमाम आधारभूत संरचनाओं के निर्माण जोर-शोर से हुए। सिर्फ बेगूसराय में 50 हजार करोड़ से भी अधिक की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यह बड़े विकास का प्रतीक है, बिहार में घर-घर बिजली पहुंचाई गई, गली-गली में सड़क पहुंचाए गए, हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा रहा है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी विकास के कई बड़े काम हुए हैं। हर परिवार को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाया जा रहा है, घर-घर में शौचालय बनाने से स्वास्थ्य की स्थिति सुधरी है। अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 15 साल में एनडीए सरकार ने यहां जो विकास के आयाम रचे हैं वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। कार्यकर्ता सरकार के कार्यों की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं। पिछली सरकारों में उद्योगपति पलायन करते गए और उद्योग-धंधे बंद होते गए। लेकिन अब कोई पलायन नहीं कर रहा है, नए-नए उद्योग लग रहे हैं, बंद पड़े उद्योगों को चालू किया जा रहा है। बिहार विकास की नई क्रांति करने की राह पर चल रहा है। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in