योगीजी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं, पहले से अधिक सीटों से जीतेंगे चुनाव-अशोक राणा
योगीजी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं, पहले से अधिक सीटों से जीतेंगे चुनाव-अशोक राणा

योगीजी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं, पहले से अधिक सीटों से जीतेंगे चुनाव-अशोक राणा

-कश्मीर से 370 हटा देशवासियों को दिलाया समान अधिकार-अशोक राणा -मोदी व योगी सरकार में देश व प्रदेश में कराया रिकार्ड विकास बिजनौर, 18 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी की योगी सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा होने को है। भाजपा सरकार अपने वायदों और दावों की कसौटी पर कितनी खरी उतरी है, इसकी हकीकत जानने के लिए हिन्दुस्थान समाचार ने मुहिम चला रखी है। इस मुहिम के तहत जिला संवाददाता राजकुमार ने बिजनौर की धामपुर विधानसभा से भाजपा विधायक अशोक राणा से बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश... सवालः विधायक होने के नाते आपने साढ़े तीन सालों के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया? कुछ ऐसी बड़ी परियोजनाओं के बारे में बताइए जो धरातल पर दिख रही हैं? जवाबः उन्होने बताया कि कि कोविड 19 की वजह पूरा एक साल खराब हो गया है। कुछ सीएचसी बननी थी, कुछ ओर काम भी होने थे और कुछ काम हुए भी हैं। जहां बाढ़ प्रभाावित क्षेत्र हैं, उन गांवों में बंदे भी बने हैं। निरंतर सड़कों का काम, पुलियों का काम सरकार की नीतियों के तहत चल रहा हैं। सवालः डेढ़ साल बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? जवाबः हम लोग पार्टी से बंधे हुए है, इसलिए मुख्य रुप से चुनाव में पार्टी के नाम से जाएगें। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इतने बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। जिनमें कश्मीर से धारा 370, 35ए का हटना, तीन तलाक, गांव-गांव में बिजली पहुंचना है। जो काम 70 सालों में नहीं हुए, वे काम भाजपा सरकार ने किए है। देश व प्रदेश में इतने नेशनल हाईवे बन गए हैं, कि अभीतक किसी सरकार ने नही बनवाएं। जिसकी वजह से चाईना घबरा रहा है। हमारी सड़कें एलओसी बॉडर्र तक बन गई हैं। जो रास्ता चार से पांच महीने बरसात में बंद रहता था। उसके खुल जाने से हमारी सेना की ताकत मजबूत हुई है। सवालः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार और अन्य पार्टियों की सरकारों के बीच मूलभूत क्या अंतर है? जवाबः भाजपा और अन्य पार्टियों में बड़ा अंतर हैं। कांग्रेस, सपा व बसपा वंशवाद से प्रभावित हैं। इन पार्टियों में ऐसा नहीं हो सकता है कि किसी भी बूथ के कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का मौका मिल जाए। मुलायम सिंह नेता हैं तो उनके बाद अखिलेश यादव नेता हैं। मायावती नेता है तो उन्होने अपने भतीजे को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। कांग्रेस पार्टी के बारे में तो आप सब जानते ही हैं। सवालः क्या आप बताएंगे कि आपकी दृष्टि में सरकार की क्या-क्या उपलब्धियां रही है। घोषणा पत्र के किन-किन वादों को पूरा किया है। जवाबः मुस्लिम बहनों के उपर जितना कुठाराघात होता था, अब नही हो रहा है। शादी के बाद तीन तलाक कहकर उनको घर से निकाल दिया। लेकिन कानून बनने के बाद कम हो गया है। कश्मीर से धारा 370 हटने से देशवासियों में अच्छा मैसेज गया है। सभी देशवासियों को समान रुप से फायदा होगा। सवालः विपक्षियों द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर लगाए जाने वाले प्रश्नचिन्हों तथा सरकार के जातिवादी होने के आरोपों पर आपका क्या कहना है? इन आरोपों में कितनी सच्चाई है? जवाबः उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। पिछले साढ़े तीन साल मे प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। कुछ लोग अपराधी की जाति बताकर जहर घोलने का काम कर रहे है। मुख्यमंत्री ने यह सिद्ध कर दिया है कि अपराधी की कोई जाति व धर्म नही होता है। यहां तक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनााि ने एसपी तक को सस्पेंड किया है। भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी व अधिकारियों को जबरदस्ती रिटायरमेंट दिया जा रहा है। आज तक किसी मुख्मयंत्री की यह सब करने की हिम्मत नहीं हुई है। सवालः श्रीराम मंदिर के निर्माण का मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों को कितना प्रभावित करेगा? जवाबः श्रीराम मंदिर आस्था से जुड़ा विषय है। वहां खुदाई होने के उपरांत जो चीजें मिली हैं, जो सामान मिला है। पुरातत्व विभाग को उससे ये स्पष्ट होता है कि वास्तव में वहां पहले राम मंदिर था। इसमें कोई दो संदेह नही होना चाहिए, मंदिर हिंदुस्तान में नहीं बनेगा। मुस्लिम आक्रमणकारियों ने मंदिर को ढहा करके मस्जिद को बनाने का काम किया। मुस्लिम आक्रमणकारियों ने भारत में आकर ज्यादतियां व जबरदस्यिां की, जिसके चलते कुछ हिंदूओं ने अपना धर्म परिर्वतन कर लिया था, लेकिन सभी भगवान श्रीराम के वंशज है। सवालः अपने इस प्रदर्शन के बल पर अपने नारे फिर एक बार योगी सरकार के सफल होने के विषय में आपके मन में उम्मीद? जवाबः वह रोजना जनता से मिलते है। योगी जी या मोदी जी की लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं है। कोई आदमी इस बात को कहने को तैयार नहीं है कि योगी जी ने ये कदम गलत उठा दिया या मोदी जी गलत काम कर रहे हैं। तो मैं नहीं समझता कि फिर एक बार योगी सरकार का नारा में दिक्कत आएगी। सरकार बनेगी बहुत अच्छे बहुत के साथ बनेगी, पहले से ज्यादा सीटें लेकर हम आएगें। हिन्दुस्थान समाचार/राजकुमार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in