यूपी में लुटेरों की वापसी हुई दूभर, फिर बनेगी योगी सरकार: सुरेन्द्र मैथानी
यूपी में लुटेरों की वापसी हुई दूभर, फिर बनेगी योगी सरकार: सुरेन्द्र मैथानी

यूपी में लुटेरों की वापसी हुई दूभर, फिर बनेगी योगी सरकार: सुरेन्द्र मैथानी

कानपुर, 18 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ की सरकार अपने कार्यकाल का साढ़े तीन वर्ष पूरा करने जा रही है। लगभग डेढ़ साल बार फिर चुनाव होने हैं और सरकार को जनता की चौखट पर जाना है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में योगी सरकार के विकास कार्यों के साथ विधायकों, मंत्रियों का कामकाज और जनता से जुड़ाव की परीक्षा होगी। इसको लेकर हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के संवाददाता मोहित वर्मा ने गोविंद नगर विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी से विधानसभा और प्रदेश में हुए विकास की स्थिति जानी। पेश है विधायक सुरेन्द्र मैथानी से बातचीत के अंश। सवाल- साढ़े तीन साल में क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया? कुछ बड़ी परियोजनाओं के नाम बताएं, जो जमीन पर दिख रही हों। जवाब- योगी सरकार के भले ही तीन साल हो गये हों, पर मैं 10 माह पहले ही उपचुनाव में विधायक बना। हालांकि इस सीट पर पार्टी के सत्यदेव पचौरी सांसद बनने से पहले दो बार विधायक रहे और क्षेत्र में चारों तरफ विकास कार्य किया गया। इस क्रम को पिछले 10 माह से लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हॅूं। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार से क्षेत्र और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां पर विकास कार्य न हुये हों। यह सरकार सर्वांगीण, सर्वोन्मुखी, सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी विकास के मूलमंत्र को लेकर विकास कार्य कर रही है। आगे कहा कि चुनाव में पार्टी एवं स्वयं जनता से जितने वादे किये थे उसे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ जनता के बीच में रहते हुए पालन करने का प्रयास कर रहा हॅूं। अभी हाल ही उत्तर प्रदेश आवास विकास के प्रमुख सचिव से मिला और आवास विकास में टूटी पड़ी सड़क को बनवाने का आग्र्रह किया। मैं अपने स्वच्छ कार्य प्रणाली से क्षेत्र की जनता को खुश एवं संतुष्ट करने का हर संभव प्रयास कर रहा हॅूं। विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट सोलर लाइट की स्थापना कार्य विधायक निधि से कराया जा रहा है। सवाल- डेढ़ साल बाद चुनाव है। किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? स्वयं की उपलब्धियों को लेकर या पार्टी की। जवाब- भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति विशेष की कोई जगह नहीं होती, पर लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहते हुए जनता को जी सेवा की है, उसका फायदा चुनाव में तो मिलेगा ही। इसके साथ ही चुनाव में मुख्य फोकस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास परक योजनाएं होगी। इसके साथ ही प्रदेश में जिस तरह का कानून का राज कायम हुआ है उसे चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। वहीं क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनते हैं और त्वरित निराकरण भी अधिकारियों के जरिये करवाते हैं। यह कार्य भी आगामी चुनाव में जनता के बीच अहम मुद्दा बनेगा। सवाल- प्रदेश में आपकी पार्टी की सरकार और अन्य पार्टियों के सरकारों के बीच मूलभूत अंतर क्या है? जवाब- भारतीय जनता पार्टी में देश व प्रदेश के लिए सामूहिक निर्णय लिए जाते हैं, जिसमें जनता के हितों का ख्याल मुख्यतया होता है। वहीं समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस में व्यक्ति विशेष निर्णय होते हैं। ऐसी सभी पार्टियां जातिगत राजनीति में विश्वास करती हैं और सत्ता में आने पर एक ही परिवार का विकास केन्द्रित रहता है। लेकिन भाजपा अन्य पार्टियों से अलग है। यहां ’सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य होता है। यही नहीं अच्छी कानून व्यवस्था, आमजन के प्रति सहानुभूति और विकास परक योजनाओं में पारदर्शिता योगी सरकार को अन्य सरकारों से अलग करती है। हां एक बात और कहना चाहता हॅूं कि जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश को लूटा है उन लुटेरों की वापसी दूभर हो गयी है और योगी सरकार की फिर वापसी तय है। सवाल- अयोध्या में शुरु हुआ राम मंदिर का निर्माण कार्य आगामी विधानसभा चुनाव को कितना प्रभावित करेगा? जवाब- निश्चित रुप से प्रभावित करेगा, क्योंकि हमारी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। इस कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर का शिलान्यास किया और भव्य राम मंदिर का निर्माण भी शुरु हो चुका है। आगे कहा कि सैकड़ां वर्षो से चल रहे अयोध्या मुद्दे को भाजपा ने खत्म कर दिया है। यह आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं। इसके बावजूद चुनाव में इसका फायदा भाजपा को मिलना तय है, क्योंकि जनता जनार्दन सब कुछ जानती है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in