युवा भारत की ताकत, इन्हें चाहिए रोजगार : प्रियंका गांधी
युवा भारत की ताकत, इन्हें चाहिए रोजगार : प्रियंका गांधी

युवा भारत की ताकत, इन्हें चाहिए रोजगार : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 09 अगस्त (हि.स.)। आर्थिक मंदी और कोरोना की मार झेल रही अर्थव्यवस्था के कारण तेजी से बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने में लगी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि युवा वर्ग भारत की ताकत है और इस युवाओं को रोजगार की जरूरत है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, "युवा शक्ति भारत की ताकत है। भाजपा सरकार की रोजगार नष्ट करने वाली नीतियों के ठीक विपरीत आज भारत के युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर खड़े करने की आवश्यकता है। 'रोजगार दो' युवा भारत की माँग है। रोजगार युवा भारत की जरूरत है।" युवा कांग्रेस की मुहिम 'रोजगार दो' का समर्थन करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश 'भाषण' से नहीं रोजगार से चलेगा। देश झूठे वादों से नहीं युवाओं का भविष्य संवारने से ही बचेगा। जरूरत है कि रोजगार की ताकत के साथ युवाओं को सबल बनाया जाए, ना कि सिर्फ वादों का घोल पिलाया जाए। दरअसल कांग्रेस की युवा इकाई यूथ कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर एक बड़ा अभियान शुरू किया है। 'रोजगार दो' अभियान का जरिए यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया से सड़क तक मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर दबाव बनाएगी। यूथ कांग्रेस की मांग है कि खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्तियां हों और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए नीतियां बनें। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in