म्यांमार का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त बौद्ध भिक्षु का मना 85वां जन्मदिन, शुभकामनाएं देने कुशीनगर पहुंचे राजदूत
म्यांमार का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त बौद्ध भिक्षु का मना 85वां जन्मदिन, शुभकामनाएं देने कुशीनगर पहुंचे राजदूत

म्यांमार का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त बौद्ध भिक्षु का मना 85वां जन्मदिन, शुभकामनाएं देने कुशीनगर पहुंचे राजदूत

कुशीनगर, 10 नवम्बर(हि.स.)। म्यांमार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'अग्गमहासध्यमज्योतिका' प्राप्त बौद्ध भिक्षु ए बी ज्ञानेश्वर का 85वां जन्मदिन मंगलवार को कोविड-19 प्रोटोकाल के बीच मना। शुभकामनाएं देने भारत में म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो आंग सपत्नीक पहुंचे। बौद्ध धर्म को लेकर एबी ज्ञानेश्वर ने किये अनुकरणीय कार्य राजदूत सहित सांसद विजय दुबे, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बौद्ध भिक्षु को शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु होने की कामना की। राजदूत ने कहा कि बौद्ध धर्म विकास को लेकर एबी ज्ञानेश्वर के किये गए कार्य अनुकरणीय हैं। वह धर्म के साथ-साथ समाज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इसलिए म्यांमार की सरकार ने इन्हें सर्वोच्च धार्मिक सम्मान से सम्मानित किया है। राजदूत ने मासिक पत्रिका मास संदेश का विमोचन किया राजदूत ने कहा कि बौद्ध भिक्षु के संचालित विकास कार्यों में म्यांमार की सरकार व वहां के उपासकों का सहयोग मिलता रहेगा। राजदूत ने मासिक पत्रिका मास संदेश का विमोचन करने के साथ कबड्डी व रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया। उन्होंने तीन दिनों से चल रहे त्रिपिटक सूत्र पाठ (बुद्ध उपदेश) का समापन भी किया। राजदूत ने पारम्परिक बौद्ध रीतिरिवाज से बोधिवृक्ष पर जल अर्पित किया। जन्मदिन समारोह का शुभारंभ राजदूत व उनकी पत्नी नीलार आंग ने दीप प्रज्ज्वलन और बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। बौद्ध भिक्षु ने उपासको, साधको, शिष्यों को त्रिशरण पंचशील दिया। भंते महेंद्र, भंते चंदिमा, डा. दयाशंकर तिवारी, टी के राय ने बौद्ध भिक्षु को शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in