मोतीलाल वोरा के राजनीतिक कौशल के प्रशंसक सभी दलों में थेः बिरला
मोतीलाल वोरा के राजनीतिक कौशल के प्रशंसक सभी दलों में थेः बिरला

मोतीलाल वोरा के राजनीतिक कौशल के प्रशंसक सभी दलों में थेः बिरला

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके राजनीतिक कौशल व दूरदर्शिता के प्रशंसक सभी दलों में थे। बिरला ने सोमवार को वोरा के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा, “वरिष्ठ राजनेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए राष्ट्र सेवा में अनुपम योगदान दिया। उनके राजनीतिक कौशल व दूरदर्शिता के प्रशंसक सभी दलों में थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं।” उल्लेखनीय है कि वोरा ने 20 दिसम्बर को ही अपना जन्मदिन मनाया था और सोमवार को 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। वह हाल ही में कोरोना संक्रमण से उबर कर आए थे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के कारण उन्हें यहां फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in