मुख्यमंत्री सोनोवाल ने जजेज खेल मैदान में फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री सोनोवाल ने जजेज खेल मैदान में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री सोनोवाल ने जजेज खेल मैदान में फहराया तिरंगा

अरविंद राय गुवाहाटी, 15 अगस्त (हि.स.)। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राजधानी के जजेज खेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। कोरोना काल के मद्देनजर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम को बेहद सीमित किया गया। मुख्यमंत्री ने भाजपा नीत सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी के कल्याण की बातें कहीं। इस मौके पर उन्होंने कई नई परियोजनाओं के शुरू करने की घोषणा की। वहीं राज्य के अलग-अलग जिलों में मंत्रियों व अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in