मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही के निधन पर जताया शोक

लखनऊ, 10 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को एक शोक सन्देश में कहा कि रामलाल राही एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। उन्होंने सांसद एवं विधायक के रूप में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व. रामलाल राही के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रामलाल राही का गुरुवार को सीतापुर के जिला अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें गुरुवार सुबह 11:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों के मुताबिक रामलाल राही जी को खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी। उनका ऑक्सीजन स्तर भी 60 के आसपास था। इसी को देखते हुए उनकी ट्रूनेट से कोरोना जांच करायी गई, जिसमें वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री को जिला अस्पताल के एल-टू वॉर्ड में भर्ती किया गया। शाम करीब साढ़े चार बजे के करीब हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। राम लाल राही पहली बार 1977 में सांसद चुने गए थे। इसके बाद वह तीन बार और सांसद रहे। 1991 में उन्हें गृह राज्य मंत्री बनाया गया। स्वर्गीय राही लम्बे समय तक कांग्रेस में रहे। उनके पास कई महत्वपूर्ण पद रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके पुत्र सुरेश राही हरगांव से भाजपा के विधायक हैं। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। उनकी बहू मंजरी राही को कांग्रेस ने मिश्रिख सुरक्षित सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भी बनाया था। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in