मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर को राजगढ़, शिवपुरी, ग्वालियर में लेंगे सभाएं
मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर को राजगढ़, शिवपुरी, ग्वालियर में लेंगे सभाएं

मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर को राजगढ़, शिवपुरी, ग्वालियर में लेंगे सभाएं

भोपाल, 17 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश की 28 विधानसभाओं में होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान समेत भाजपा के प्रादेशिक एवं केंद्रीय नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 18 अक्टूबर को राजगढ़, शिवपुरी एवं ग्वालियर जिलों के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा दिये गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान 18 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा के सुठालिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे पोहरी विधानसभा के झिरी में जनसभा, दोपहर 2 बजे शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा के आमोल में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 3.30 बजे ग्वालियर के वृंदावन वाटिका में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा 18 को मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 18 अक्टूबर को मुरैना जिले के जौरा, मुरैना, दिमनी एवं अंबाह विधानसभाओं में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शर्मा प्रातः 11 बजे मुरैना जिले के जौरा विधानसभा के चिन्नौनी चंबल में जनसभा, दोपहर 12.30 बजे मुरैना में जनसभा, दोपहर 2 बजे दिमनी विधानसभा के रानपुर में जनसभा को संबोधित करने के पश्चात दोपहर 3.30 बजे अंबाह में जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री तोमर 18 को मुरैना में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 18 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा के गलेथा में आमसभा, दोपहर 2 बजे जौरा विधानसभा के बमरपुरा सरसैनी में आमसभा, दोपहर 3 बजे उत्तमपुरा ताजपुर में आमसभा, शाम 4 बजे गुरजा छिनवरा में आमसभा, शाम 5 बजे खिडोरा में आमसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री गेहलोत 18 को मंदसौर में केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत 18 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे मंदसौर जिले के सुवासरा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांसद सिंधिया 18 को नेपानगर, मांधाता, आगर, हाटपिपल्या, सांवेर में प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 18 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे नेपानगर विधानसभा के दरियापुर में जनसभा, दोपहर 12 बजे मांधाता विधानसभा के मूंदी में जनसभा, दोपहर 2 बजे आगर विधानसभा के बीजानगरी में जनसभा, शाम 4 बजे हाटपिपल्या विधानसभा के नेवरी में जनसभा एवं शाम 5 बजे सांवेर विधानसभा के कम्पेल में जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा 18 को डबरा में प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 18 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे ग्राम महाराजपुर में, प्रातः 10 बजे ग्राम खडवई में, 10.30 बजे ग्राम चोमो में एवं 11.30 बजे ग्राम खेरी में ग्रामीणजनों से भेंट करेंगे। दोपहर 12 बजे छीमक, दोपहर 3 बजे ग्राम चुरूली, दोपहर 3.30 बजे ग्राम टेकनपुर, शाम 4 बजे ग्राम माधोपुर, 4.30 बजे ग्राम लखिया, शाम 5.30 बजे ग्राम पठा तथा शाम 6 बजे ग्राम समूदन में ग्रामीणजनों से भेंट करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/राजूू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in