मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा चरणबद्ध तरीके से होगी शुरू : महापौर

मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा चरणबद्ध तरीके से होगी शुरू : महापौर
मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा चरणबद्ध तरीके से होगी शुरू : महापौर

मुंबई, 04 अक्टूबर (हि.स.)। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि मुंबई में लोकल सेवा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य की जनता के हित को देखते हुए इस विषय पर निर्णय लेंगे। किशोरी पेडणेकर ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मुंबई सहित राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अभी भी बढ़ रही है। इसलिए राज्य में लोगों को सुरक्षित रखना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ठाकरे की प्राथमिकता सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम करने और कोरोना मृत्यु दर शून्य पर लाने की है। मुंबई में लोकल शुरू किए जाने से कोरोना संक्रमितों की संख्या रोकी नहीं जा सकेगी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव संदीप देशपांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चरणबद्ध तरीके से लोकल सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने अभी तक रेल मंत्रालय को लोकल शुरू करने का प्रस्ताव तक नहीं दिया है। राज्य सरकार की ओर से रेल विभाग को पत्र देने के बाद प्रक्रिया पूरी करने में समय लगेगा। इसे देखते हुए राज्य सरकार को तत्काल रेल मंत्रालय को लोकल सेवा शुरू करने के लिए पत्र देना चाहिए। देशपांडे ने कहा कि मुंबई में लोकल शुरू न किए जाने से लोगों को रोजी-रोटी के लिए काम पर जाने में अड़चन हो रही है। इससे लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in