महबूबा मुफ्ती के बयान पर बोले प्रकाश जावड़ेकर, तिरंगा भारत की है शान
महबूबा मुफ्ती के बयान पर बोले प्रकाश जावड़ेकर, तिरंगा भारत की है शान

महबूबा मुफ्ती के बयान पर बोले प्रकाश जावड़ेकर, तिरंगा भारत की है शान

- मुफ्ती के झंडे वाले बयान की निंदा की नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के बयान की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है। जावड़ेकर ने ट्वीट करके कहा कि हम महबूबा मुफ्ती के बयान की भर्त्सना करते हैं। तिरंगे का अपमान बिलकुल अस्वीकार्य है। तिरंगा भारत की शान है, तिरंगा भारत की पहचान है। उल्लेखनीय है कि पीडीपी प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बयान दिया है कि जब तक उनके हाथ में जम्मू कश्मीर का झंडा नहीं आया जाता, तब तक कोई दूसरा झंडा नहीं उठा सकतीं। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in