मथुरा : त्रिनिदाद टोबैगो के राजदूत ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन
मथुरा : त्रिनिदाद टोबैगो के राजदूत ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन

मथुरा : त्रिनिदाद टोबैगो के राजदूत ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन

मथुरा : त्रिनिदाद टोबैगो के राजदूत ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन, बताया स्वाभाविक लगाव मथुरा, 18 सितम्बर(हि.स.)। त्रिनिदाद टोबैगो के राजदूत डा. रोगर गोपौल शुक्रवार दोपहर मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि भारतवर्ष से स्वाभाविक लगाव है, जिसके चलते वे यहां दर्शन करने पहुंचे हैं। त्रिनिदाद टोबैगो के राजदूत महामहिम डॉ रोगर गोपौल ने अपने पूर्व नियत कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को धर्म नगरी में पहुचकर श्रीकृष्ण-जन्मभूमि के दर्शन किये। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचने पर श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने उनका पुष्पहार भेंटकर स्वागत किया। जन्मभूमि के दर्शन व भ्रमण से भावविभोर महामहिम ने बताया कि उनके पूर्वज पूर्वी उत्तर प्रदेश से ही जाकर त्रिनिदाद में सदियों पूर्व बस गये थे,उन्हें भारतवर्ष से स्वाभाविक लगाव है। उल्लेखनीय है कि दडॉ रोगर गोपौल इससे पूर्व दक्षिण अफ्रीका व संयुक्त राज्य में भी राजदूत रह चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in