भुखमरी को लेकर राहुल का तंज, गोदाम अनाजों से भरे फिर भी भूख से क्यों मर रहे लोग
भुखमरी को लेकर राहुल का तंज, गोदाम अनाजों से भरे फिर भी भूख से क्यों मर रहे लोग

भुखमरी को लेकर राहुल का तंज, गोदाम अनाजों से भरे फिर भी भूख से क्यों मर रहे लोग

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (हि.स.)। अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने वाली कांग्रेस पार्टी ने अब भुखमरी के मसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत मोदी सरकार द्वारा निर्मित आपदाओँ से पीड़ित है। देश में चाहे खराब अर्थव्यवस्था का मामला हो, रोजगार की कमी या फिर लॉकडाउन में मजदूरों के मारे जाने की और अब भुखमरी का मसला... सभी के लिए केंद्र की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। राहुल गांधी ने देश में अचानक भुखमरी की स्थिति को लेकर सामने आई रिपोर्ट के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ‘भारत मोदी निर्मित आपदाओं से पीड़ित है। जब गोदामों में जरूरत से ज्यादा अनाज है तो फिर लोग भूखे कैसे मर रहे है।’ उन्होंने सवाल किया कि आखिर भारत सरकार इस स्थिति को आने कैसे दे सकती है। देश का खाद्यान्न भण्डार भरे होने के बाद भी अगर देश के लोग भूख से मारे जाएं तो यह सरकारी की लापरवाही और गलत नीतियों का ही परिणाम हो सकता है। दरअसल, ग्लोबल हंगर इंडेक्स की जारी रिपोर्ट के मुताबिक भुखमरी के शिकार 107 देशों की सूची में भारत 94वें स्थान पर है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इसके स्तर में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन बावजूद इसके आर्थिक तौर पर कमजोर माने जाने वाले पड़ोसी देशों बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल और पाकिस्तान से भी भारत पीछे है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत भुखमरी की ऐसी स्थिति से जूझ रहा है, जिसे गंभीर माना जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in