भारतीय सेना के जवान ने शीर्षासन में बनाया एशिया रिकॉर्ड
भारतीय सेना के जवान ने शीर्षासन में बनाया एशिया रिकॉर्ड

भारतीय सेना के जवान ने शीर्षासन में बनाया एशिया रिकॉर्ड

गणेश रावत रामनगर, 20 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय सेना में कार्यरत जय कुमार पंवार ने छह घंटे छह मिनट शीर्षासन करके एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। उन्होंने चार घंटे चार मिनट का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उनका दावा है कि यह विश्व में सर्वाधिक अवधि का शीर्षासन है। वह इन दिनों रामनगर के उज्ज्वला योग संस्थान में योग व प्राणिक हीलिंग की शिक्षा ले रहे हैं। नगर पालिका ग्रीन वैली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी जय कुमार पंवार ने दी। उन्होंने बताया कि वह मध्य प्रदेश के मऊ में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। योग की एडवांस शिक्षा के लिए उज्ज्वला योग संस्थान से जुड़े हैं। उन्होंने हाल ही में छह घंटे, छह मिनट और छत्तीस सेकंड तक शीर्षासन में रहकर यह रिकॉर्ड बनाया। इसके लिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उन्होंने एक माह में अपना ही चार घंटे चार मिनट 48 सेकंड का अखिल भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा है। वह पांच घंटे 20 मिनट 40 सेकंड भी शीर्षासन कर चुके हैं। पंवार ने दावा किया कि शीर्षासन की यह अवधि विश्व में अब तक सर्वाधिक है। इसके लिए उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना दावा किया है। सहारनपुर के मूल निवासी पंवार ने कहा कि उन्हें रामनगर से खास लगाव है। पत्रकार वार्ता में उनके साथ उज्ज्वला योग संस्थान के डॉ. नितिन ढोमने और संरक्षक गणेश रावत भी थे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in