भारत सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है: तोमर
भारत सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है: तोमर

भारत सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है: तोमर

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (हि. स.)। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पंजाब के किसानों के साथ वार्ता में शुक्रवार को कहा कि कहा कि भारत सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएस लपी) पर कृषि उत्पादों की खरीद जारी रहेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यहां विज्ञान भवन में पंजाब के किसान नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद तोमर ने कहा, "सरकार के विचार और उनके मुद्दों में निश्चित रूप से काफी दूरी थी परन्तु हम लोगों ने कहा है कि चर्चा जारी रहेगी। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि जो नए कृषि बिल लाए गए हैं उससे एमएसपी और एपीएमसी प्रभावित नहीं होंगे।" कृषि मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "कृषि मंत्री ने पंजाब के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों की जानकारी दी। इस बात पर जोर दिया गया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हमेशा कृषि ही रही है।" मंत्रालय ने आगे कहा," 'आत्मनिर्भर भारत’ पर विशेष ध्यान के साथ सरकार किसानों का कल्याण करने के लिए कई उपाय कर रही है। नए कृषि अधिनियम न केवल किसानों को लाभकारी मूल्य पर अपनी उपज बेचने की स्वतंत्रता प्रदान करेंगे बल्कि किसानों के हितों की भी रक्षा करेंगे।" हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in