भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी : इन्द्रेश कुमार
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी : इन्द्रेश कुमार

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी : इन्द्रेश कुमार

अलीगढ़, 11 अक्टूबर (हि.स.)। देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या है। इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों को जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू कराने की मांग करनी चाहिए। उक्त बातें जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन की रविवार को ऑनलाइन बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और संगठन के मुख्य संरक्षक इन्द्रेश कुमार ने कही। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के पैटर्न-इन-चीफ के रूप में इन्द्रेश कुमार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी की फेसबुक के माध्यम से देशभर के 22 राज्यों के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। इसके बगैर भारत विकसित राष्ट्र नहीं बनेगा। विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनेगा तथा अखण्ड और विश्व गुरू बनने का स्वप्न भी साकार होगा। इन्द्रेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी ने सिद्ध किया है कि भारत के सामने इतनी भारी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित हुई है। भारत विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भू-भाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 और जल 4 प्रतिशत है। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इन्द्रेश कुमार ने कहा कि महामारी के समय 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देशभर के 162 जिला मुख्यालयों के कार्यकर्ताओं ने संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उसके बाद देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कानून मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को 140 जिलों से सीधे पत्र लिखे जाने पर उन्होंने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आसाम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक तथा सुदूर केरल के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि चीन और पाकिस्तान की विस्तारवादी नीति से उत्पन्न संकट का समाधान समस्त नागरिकों की एकजुटता और दृढ़ता है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और किसी भी खतरे का सामना करने में भारत की सेना सक्षम है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनसंख्या विषय पर जन जागरण के लिए 22 दिसम्बर से शुरू हुआ अखिल प्रवास कोरोना महामारी के कारण 22 मार्च को रूक गया था। अब कोरोना संकट के बाद पूरे देशभर में टीम जायेंगी और इसी क्रम में देश के लगभग सभी राज्यो के जिलों में सभाएं आयोजित की जायेंगी, जिनमें से कुछ में वह स्वंय भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आशा जताई कि अब जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र से शीघ्र बनेगा और देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in