भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, राममाधव, मुरलीधर और अनिल जैन को नहीं मिली नड्डा की टीम में जगह
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, राममाधव, मुरलीधर और अनिल जैन को नहीं मिली नड्डा की टीम में जगह

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, राममाधव, मुरलीधर और अनिल जैन को नहीं मिली नड्डा की टीम में जगह

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उनकी इस नई टीम में राम माधव, डॉ. अनिल जैन, पी मुरलीधर राव को जगह नहीं मिल सकी है। ये तीनों नेता पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की टीम में महासचिव रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष नड्डा की नई कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, महासचिव संगठन बीएल सन्तोष समेत 9 महासचिव तथा 13 सचिव शामिल हैं। पार्टी ने बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विधायक, वसुंधरा राजे सिंधिया, विधायक राधा मोहन सिंह, सांसद, बैजयंत जय पांडा, रघुवर दास, मुकुल रॉय, रेखा वर्मा, सांसद, अन्नपूर्णा देवी, सांसद, डॉ. भारती बेन शियाल, डीके अरुणा, एम. चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी। राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव (सांसद), अरूण सिंह (सांसद), कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम (सांसद), डी. पुरुंदेश्वरी, सीटी. रवि (विधायक), तरुण चुघ, दिलीप सैकिया (सांसद)। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, सौदान सिंह और शिव प्रकाश राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावड़े, विनोद सोनकर (सांसद), विश्वेश्वर टुडू (सांसद), सत्या कुमार सुनील देवधर, अरविन्द मेनन, हरीश द्विवेदी (सांसद), पंकजा मुंडे, ओमप्रकाश ध्रुवे, अनुपम हाजरा, डॉ. नरेन्द्र सिंह विजया राहटकर, (डॉ) अल्का गुर्जर कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चाः तेजस्वी सूर्या (सांसद), ओबीसी मोर्चाः डॉ. के. लक्ष्मण किसान मोर्चाः राजकुमार चाहर (सांसद) अनुसूचित जाति मोर्चाः लाल सिंह आर्य अनुसूचित जनजाति मोर्चाः समीर ओरांव (सांसद) अल्पसंख्यक मोर्चाः जमाल सिद्दिकी राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी (सांसद) मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, संजय मयूख (विधान परिषद सदस्य) मीडिया सह-प्रभारी, डॉ संबित पात्रा, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी (सांसद), सैयद शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, अनिल कोहली समेत दो दर्जन नेताओं को मीडिया पैनल में जगह दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in