भाजपा के राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव की उपस्थिति में कोर कमेटी की बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव की उपस्थिति में कोर कमेटी की बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव की उपस्थिति में कोर कमेटी की बैठक

-2021 विस चुनाव की तैयारी को लेकर हुई चर्चा गुवाहाटी, 26 अगस्त (हि.स.)। राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष तीन दिवसीय कार्यक्रमों के तहत बुधवार को गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने आज पार्टी की कई प्रमुख बैठकों में हिस्सा लिया। इस संदर्भ में बुधवार की सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के सरकारी आवास ब्रह्मापुत्र राज्य अतिथिशाला में उन्होंने प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक में भाग लिया। कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री व नेडा के संयोजक डॉ हिमंत विश्वशर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, सांगठनिक सचिव फणींद्र नाथ शर्मा के साथ अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। कोर कमेटी की बैठक में राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ पार्टी के विभिन्न संगठनिक पहलुओं पर चर्चा की गयी। कोर कमेटी की बैठक के पश्चात राजधानी के हेंगराबारी स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय की अटल बिहारी वाजपेयी भवन में राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने वरिष्ठ नेताओं के साथ अन्यएक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। शाम के समय उन्होंने प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट और उसके सदस्यों के साथ तीसरी महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, सचिव व सांसद तपन गोगोई, पल्लव लोचन दास, मुख्य प्रवक्ता रूपम गोस्वामी, अन्य प्रवक्ता, पैनलिस्ट और मीडिया टीम के सदस्यों हिस्सा लिया। बैठक में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहलुयों पर चर्चा की। राष्ट्रीय संगठन महासचिव के इस महत्वपूर्ण दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रदेश भाजपा के प्रत्येक मोर्चा, उच्च पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने एक कहा है कि 2021 के विधानसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों के साथ पार्टी की विभिन्न सांगठनिक विषयों पर चर्चा कर उसे और अधिक मजबूत बनाने में बीएल संतोष का यह असम दौरा काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in