बेंगलुरु हिंसा : एक अन्य आरोपी पार्षद राकिब जाकिर गिरफ्तार
बेंगलुरु हिंसा : एक अन्य आरोपी पार्षद राकिब जाकिर गिरफ्तार

बेंगलुरु हिंसा : एक अन्य आरोपी पार्षद राकिब जाकिर गिरफ्तार

बेंगलुरु हिंसा : एक अन्य आरोपी पार्षद राकिब जाकिर गिरफ्तार बेंगलुरु, 03 दिसम्बर (हि.स.)। बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के पार्षद राकिब जाकिर को डीजे हल्ली हिंसा मामले में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। केंद्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) पुलिस इस सम्बन्ध में पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता संपत राज को गिरफ्तार कर चुकी है। इस हिंसा में आरोपी जाकिर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। संपत राज पर दंगा कराने का आरोप है। जाकिर पुलकेशीनगर वार्ड से पार्षद हैं। बताया जाता है कि उनकी डीजे हल्ली और केजी हल्ली में हुए दंगों में भूमिका थी। पूर्व में सीसीबी ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। जाकिर एकबार पूछ्ताछ के लिए पेश हुए और बाद में गिरफ्तारी के डर से फरार थे। संयुक्त पुलिस आयुक्त (सीसीबी) संदीप पाटिल ने कहा कि सीसीबी को उसके ठिकाने के बारे में सूचना मिली थी और बुधवार देर रात उनको गिरफ्तार किया गया। पूर्व में संदीप पाटिल ने ही उनसे पूछताछ की थी। उनके करीबी अरुण मनोहर से भी उस समय पूछताछ की गई थी। उल्लेखनीय है कि हिंसा के इस मामले में पुलकेशीनगर विधायक एआर जाकिर को भी सीसीबी पुलिस ने दो बार ग्रिल किया था और उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। यह हिंसा कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे की फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के वायरल होने के बाद हुई थी। इसके बाद एक समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और हिंसक भीड़ ने तोड़फोड़ व आगजनी की। इस भीड़ ने विधायक के घर को आग लगाकर कई गाड़ियां फूंक दी थी। इस दौरान पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन रहमान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in