बीएमएस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ राय का कोलकाता में निधन
बीएमएस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ राय का कोलकाता में निधन

बीएमएस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ राय का कोलकाता में निधन

नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ राय का कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उन्होंने कोलकाता के अपोलो अस्पताल में सुबह 8:45 बजे अंतिम सांस ली। राय को सांस लेने में तकलीफ के चलते 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मूल निवासी राय अपने पीछे 2 बेटे और 2 बेटियां छोड़ गये हैं। बीएमएस की विज्ञप्ति के मुताबिक राय वर्ष 1967 में संगठन से जुड़े थे। उनका निधन न केवल बीएमएस के लिए एक बड़ी क्षति है, बल्कि भारतीय ट्रेड यूनियन आंदोलन के लिए भी क्षति है। राय का जन्म 2 जनवरी 1946 को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाजी नगर में हुआ था। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से एमए, बीएड और एलएलबी किया। औद्योगिक क्षेत्र के लोगों की दयनीय स्थिति ने उनको अंदर से हिला दिया और उन्होंने सक्रिय रूप से श्रमिक आंदोलनों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। 20 साल की उम्र में वह ट्रेड यूनियन आंदोलन में शामिल हो गए। वह 1967 में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े। उन्होंने पश्चिम बंगाल की बीएमएस इकाई के राज्य महासचिव के रूप में 1990 से 1994 तक कार्य किया। वहीं 1999 से 2010 तक राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्य किया। वह फरवरी 2011 में राष्ट्रीय महासचिव और फरवरी 2014 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। हिन्दुस्थान समाचा/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in