बिहार विस चुनाव: एक्जिट पोल से गदगद कांग्रेस, अगली रणनीति के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त
बिहार विस चुनाव: एक्जिट पोल से गदगद कांग्रेस, अगली रणनीति के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त

बिहार विस चुनाव: एक्जिट पोल से गदगद कांग्रेस, अगली रणनीति के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त

नई दिल्ली, 08 नवम्बर (हि.स.)। बिहार में मतदान समाप्त होने के बाद जिस तरह से एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, उससे कांग्रेस पार्टी खासी उत्साहित नजर आ रही है। ऐसे में आगे की रणनीतियों को लेकर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेताओं को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो वहां की स्थिति को लेकर मंथन के बाद क्या होना है यह तय करेंगे। ये दोनों नेता आज पटना पहुंचेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सभी की नजर 10 नवंबर पर टिकी है। इस दिन मतगणना के साथ जनता का फैसला सामने आएगा। हालांकि इससे पहले ही सभी सियासी दल आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कांग्रेस ने भी इसी आगे की सोच के तहत दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जिनका काम चुनाव के बाद की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखना और हाई-कमान की सलाह से जरूरी फैसले लेना होगा। बिहार चुनाव को लेकर अब तक सामने आए कई एग्जिट पोल्स में एनडीए के मुकाबले महागठबंधन की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। टाइम्स नाउ-सी वोटर ने एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। टुडेज चाणक्या ने एनडीए को 55 सीटें और महागठबंधन के खाते में 180 सीटें जाने का अनुमान जताया है। वहीं रिपब्लिक-जन की बात ने एनडीए को 91 से लेकर 117, एबीपी-सी-वोटर ने 104 से लेकर 128 और टीवी 9 भारतवर्ष ने 110 से 120 सीटों की बात कही है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in