बिहार में राजग को स्पष्ट जनादेश, 125 सीट पर विजयी, राजद 75 सीट जीतकर बनी सबसे बड़ी पार्टी

बिहार में राजग को स्पष्ट जनादेश, 125 सीट पर विजयी, राजद 75 सीट जीतकर बनी सबसे बड़ी पार्टी
बिहार में राजग को स्पष्ट जनादेश, 125 सीट पर विजयी, राजद 75 सीट जीतकर बनी सबसे बड़ी पार्टी

पटना, 11 नवम्बर (हि.स.)। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के परिणाम आ गए हैं । राजद 75 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, वहीं बिहार की जनता ने राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को स्पष्ट जनादेश दिया है। राजग को जहां 125 सीटों पर जीत मिली है वहीं महागठबंधन 110 सीट पर विजयी हुआ है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में किसके पास कितनी सीटें हैं। यह है उनका ब्यौरा- राजग- भाजपा : 74, जदयू : 43, हम : 4, वीआइपी : 4 , कुल : 125 महागठबंधन- राजद : 75, कांग्रेस : 19, भाकपा : 2, माकपा : 2, माले : 12, कुल : 110, अन्य : 8 सीटें मिली हैं । हिन्दुस्थान समाचार /गोविन्द/ रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in