बिहार में बना एक और नया मोर्चा, जीडीएसएफ के सीएम उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा
बिहार में बना एक और नया मोर्चा, जीडीएसएफ के सीएम उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में बना एक और नया मोर्चा, जीडीएसएफ के सीएम उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा

-ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट में एआईएमआईएम, बसपा, समाजवादी जनता दल, जनतांत्रीक पार्टी सोशलिस्ट भारतीय समाज पार्टी शामिल -समाजवादी जनता दल के देवेंद्र यादव बने फ्रंट के संयोजक -हमें जितना बांटेंगे, हम उतना एकजुट होंगेः उपेंद्र कुशवाहा राजीव मिश्रा पटना, 08 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट (जीडीएसएफ) नाम से एक नया गठबंधन बना। इसमें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। नये मोर्चा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी जनता दल, जनतांत्रिक पार्टी सोशलिस्ट और भारतीय समाज पार्टी शामिल हैं। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपेंद्र कुशवाहा, असदुद्दीन ओवैसी, देवेंद्र प्रसाद यादव, संजय चौहान, सुहेलदेव और ओमप्रकाश राजभर ने इसकी घोषणा की। इन नेताओं ने दावा किया कि बिहार में विपक्षी गठबंधन और राजग का विकल्प ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट होगा। इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा की कि फ्रंट के संयोजक देवेंद्र यादव होंगे और सभी दल एक साथ बिहार में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमें जितना बांटेंगे, हम उतना एकजुट होंगे। बिहार में दोनों गठबंधन फेल हैं। राज्य की जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन को हराने का मन बना चुकी है। जनता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 15 वर्षों के शासन को जनता नहीं भूली है। नया गठबंधन नौजवानों के लिए समर्पित है। ऐसे में आरएलएसपी, बीएसपी और एआएमआइएम का ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट जनता को नया विकल्प देगा। हमारा अलायंस बिहार में नया विकल्प देगाः ओवैसी इस मौके पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि फ्रंट के मुख्यमंत्री उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा होंगे। पिछले 15 सालों में बिहार का कोई विकास नहीं हुआ, बिहार की जनता में घुटन हो रही है। बिहार में नया विकल्प देने की कोशिश है। हमारा अलायंस सभी से अलग होगा। नीतीश सरकार का बिहार से जाना तयः देवेंद्र यादव देवेंद्र यादव ने कहा कि बिहार की जनता बदलाव का निर्णय ले चुकी है। हमारा फ्रंट जनता के निर्णय के साथ है। वर्तमान नीतीश सरकार का बिहार से जाना तय है। उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में हम नया बिहार बनाएंगे। वही हमारे नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in