बिहार में तीन चौथाई बहुमत से राजग की सरकार बननी तयः भूपेन्द्र यादव
बिहार में तीन चौथाई बहुमत से राजग की सरकार बननी तयः भूपेन्द्र यादव

बिहार में तीन चौथाई बहुमत से राजग की सरकार बननी तयः भूपेन्द्र यादव

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में बिहार के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडनवीस भी शामिल हुए। बैठक के बाद राष्ट्रीय महासचिव व बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा गरीब कल्याण के कार्य लगातार हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग बिहार चुनाव में उतरने जा रहा है और तीन चौथाई बहुमत से राजग की सरकार बननी तय है। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा के आवास पर हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति के साथ ही राजग के घटक जद-यू और लोजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा की गई। हालांकि, यादव ने इस बारे में पूछने पर इससे इनकार किया। यादव ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी नियुक्त हुए हैं। वे पिछले दो महीने से बिहार चुनाव में लगातार सक्रिय हैं। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को इस चुनाव में मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in