बिहार में अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रही लोजपाः संबित पात्रा
बिहार में अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रही लोजपाः संबित पात्रा

बिहार में अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रही लोजपाः संबित पात्रा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अपना अस्तित्व बचाने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने यह भी साफ किया कि उसका इस चुनाव में लोजपा से कोई नाता नहीं है और वह जनता दल यूनाइटेड (जद-यू), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा, ‘यह स्पष्ट है कि बिहार में भाजपा, जद-यू, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी का ही गठबंधन है, यही मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि हम स्पष्ट बता रहे हैं कि न तो हमारी कोई 'बी' टीम है और न ही 'सी' और 'डी' टीम है। पात्रा ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र, विकास और स्थितरता के लिए ये चुनाव लड़ा जा रहा है, जहां हम एक तरफ अपनी पार्टी की स्थिरता, बिहार की स्थिरता और लोकतंत्र के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं लोजपा अपने अस्तित्व के लिए चुनाव लड़ रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जिस प्रकार से लोजपा के नेताओं द्वारा आज सुबह से नाना प्रकार के इंटरव्यू भिन्न-भिन्न जगहों पर दिए जा रहे हैं, वह अपने आप में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in