बिहार चुनाव में ‘वोटकटवा पार्टी’ बन कर रह जाएगी लोजपाः प्रकाश जावड़ेकर
बिहार चुनाव में ‘वोटकटवा पार्टी’ बन कर रह जाएगी लोजपाः प्रकाश जावड़ेकर

बिहार चुनाव में ‘वोटकटवा पार्टी’ बन कर रह जाएगी लोजपाः प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं और बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ‘वोटकवा’ के रूप में मैदान में है। जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि चिराग पासवान ने बिहार में हमसे अलग रास्ता चुना है। वह लोगों को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोई 'बी' या 'सी' टीम नहीं है। जावड़ेकर ने भरोसा जताया कि बिहार में जनता दल यूनाईटेड की अगुवाई वाले राजग को तीन चौथाई बहुमत मिलेगा और कहा लोजपा एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी। उल्लेखनीय है कि कि केंद्र में राजग के घटल दल लोजपा ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि बिहार में भाजपा, जद-यू, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी का ही गठबंधन है, यही मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पात्रा ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र, विकास और स्थिरता के लिए ये चुनाव लड़ा जा रहा है। जहां हम एक तरफ अपनी पार्टी की स्थिरता, बिहार की स्थिरता और लोकतंत्र के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं लोजपा अपने अस्तित्व के लिए चुनाव लड़ रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in