बकरा घुमाने की बात पर दो पक्षों में विवाद, तलवार और चाकू से हमला करने पर युवक गंभीर घायल, अंगुली भी कटी
बकरा घुमाने की बात पर दो पक्षों में विवाद, तलवार और चाकू से हमला करने पर युवक गंभीर घायल, अंगुली भी कटी

बकरा घुमाने की बात पर दो पक्षों में विवाद, तलवार और चाकू से हमला करने पर युवक गंभीर घायल, अंगुली भी कटी

इंदाैर चंदन नगर क्षेत्र में बकरा घुमाने की बात पर गुरुवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमले में उसकी एक अंगुली भी कट गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के आम वाला रोड स्थित सातवीं गली की है। रात में शाहनवाज और उसके भाई फैजान पर दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार और चाकू से हमला किया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने शकील, शरीफ, मुस्कान और जावेद के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी अनुसार फैजान रात में बकरा लेकर घूम रहा था। गलती से बकरा दूसरे पक्ष के घर के पास पहुंच गया। इस पर उन्होंने आपत्ति ली। विवाद बढ़ा तो दूसरे पक्ष ने तलवार और चाकू से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। घायलों को पहले जिला अस्पताल लेकर जाया गया, जहां से उन्हें एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। बिना किसी बात के लिए हमला कादिर ने बताया कि रात में हम खाना खा रहे थे। घायल का छोटा भाई बकरे को घुमा रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ, घायल जब समझाने गया तो आरोपियों ने उस पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। तलवार लगने से एक अंगुली कट गई। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से एमवाय अस्पातल में रैफर कर दिया।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in