प्रकाश पर्व पर जगमग हुआ शक्ति पीठ कामाख्या धाम
प्रकाश पर्व पर जगमग हुआ शक्ति पीठ कामाख्या धाम

प्रकाश पर्व पर जगमग हुआ शक्ति पीठ कामाख्या धाम

-मुख्यमंत्री सोनोवाल ने जवानों के सम्मान में जलाया दीप, काली पूजन का भी भव्य आयोजन गुवाहाटी, 14 नवम्बर (हि.स.)। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष इस दीपावली का पर्व शनिवार को पूरे देश के साथ ही असम की राजधानी गुवाहाटी समेत पूरे राज्य में हर्षोल्लास से मनायी गयी। शाम होते ही शहर, गांव, घर, आंगन दीपों से जगमगाया उठा। दीपावली के अवसर पर राजधानी गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ कामाख्या धाम भी आकर्षक रोशनी से जगमग हो उठा। मंदिर परिषर को दीपों से सजाया गया था। मंदिर परिसर का नजारा देखते ही बन रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल ने वीर सेनाओं के सम्मान में अपने सरकारी आवास पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया। दीपावली के अवसर पर देवी मां लक्ष्मी का पूजन भी पूरे विधि विधान के साथ हुआ। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी स्वयं पधारती हैं। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ पूजन करने पर सुख-समृद्धि बनी रहती है। माता लक्ष्मी के साथ गणपति का भी पूजन किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्यौहार है। आध्यात्मिक रूप से यह अंधकार पर प्रकाश के विजय को दर्शाता है। उधर दीपावली के अवसर पर पटाखे भी जलाए गए। पूरे राज्य में प्रदूषण मुक्त दीपावली का आयोजन किया गया था। पूरे राज्य में मिट्टी के दीपों से लोगों ने घर, आंगन को सजाया था। वहीं गुवाहाटी के प्रसिद्ध कॉटन विश्वविद्यालय के छात्रों ने ग्रीन दीपावली मनायी। दीपावली के अवसर पर काली पूजा का आयोजन भी किया गया। लोगों ने विभिन्न मंदिरों में काली माता की पूजा-अर्चना की। हिन्दुस्थान समाचार /देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in