पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 332091 हुई
पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 332091 हुई

पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 332091 हुई

-पिछले 24 घंटे में 90 नये मरीजों की शिनाख्त गुवाहाटी, 20 जनवरी (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। पूरे पूर्वोत्तर में लगातार पांचवें दिन भी 100 से कम संक्रमित लोगों की शिनाख्त हुई है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 90 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 332091 हो गई है जिसमें 326046 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 255 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 2180 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2257 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में कोरोना संक्रमित 23 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 216887 है जबकि 213081 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 106 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1384 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1075 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में 03 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33332 है जबकि 32882 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 39 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 388 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 33 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28900 है जबकि 28298 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 93 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 235 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 366 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में 03 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16815 है जबकि 16707 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 52 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 03 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13710 है जबकि 13433 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 133 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 144 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 05 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12066 हो गई है। 11724 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 07 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 112 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 88 मरीज की मौत हो चुकी है। सिक्किम में 14 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6052 हो गई है। 5670 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 09 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 156 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 131 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 06 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4329 हो गई है। 4251 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 69 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 09 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in